विकास के लिए धन की कमी नहीं आने दी जायेगी - डॉ शैलेश सिंह
डीग के गांव नसबाडा में विधायक निधि से 5 लाख की लागत से निर्मित इंटरलॉकिंग खरंजा मय नाली का किया लोकार्पण
डीग (नीरज जैन) डीग कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र के गांव नसवाड़ा में विधायक डॉ शैलेश सिंह ने विधायक निधि से स्वीकृत पाँच लाख रुपये के लागत से निर्मित इंटरलॉकिंग खरंजा मय नाली निर्माण रामजीत के घर से स्कूल की तरफ़ कार्य का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर सरपंच मुकेश सिंह, नंदराम सिंह, अशोक, नेमसिंह, मानसिंह, सुखदेव, बदन सिंह व अन्य ग्रामवासियों द्वारा विधायक डॉ शैलेश सिंह का चाँदी का मुकुट, साफा व माला पहनाकर गर्म जोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान ग्रामवासियों ने ग्राम नसवाड़ा में खेल मैदान, नसवाड़ा से शीशवाड़ा तक सड़क निर्माण कार्य करवाये जाने, शमशान की चारदीवारी निर्माण व अन्य समस्याओं से विधायक को अवगत कराया । जिस पर विधायक डॉ सिंह ने उक्त सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाये जाने का आश्वासन दिया।इस अवसर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए डॉ शैलेश सिंह ने कहा कि नसवाड़ा व नसवाडा कॉलोनी के लिए विधायक निधि से पाँच-पाँच लाख रुपये स्वीकृत कर निर्माण कार्य करवाये गये है। उन्होंने कहा कि विकास के लिए धन की कमी नहीं आने दी जायेगी और आगे भी अन्य विकास कार्य करवाये जायेंगे। कार्यक्रम में भाजपा डीग ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राकेश गिरसै, पूर्व प्रधान देवी सिंह, भूपेन्द्र भटावली, जगदीश सहारई, शिवचरण जाटव, प्रभाती पंडित, करन मास्टर सिनसिनी, सुरेश बैलारा, जीतू बनी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।