आभा आईडी बनवाने एवं पोषण ट्रैकर पर लाभार्थी पंजीयन बढ़ाने के दिए निर्देश
वैर (भरतपुर/कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) वासुदेव मालावत आईएएस. निदेशक आईसीडीएस राजस्थान सरकार जयपुर से प्राप्त निर्देशानुसार मंगलवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय वैर (भरतपुर)में आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर प्रेरणा अभियान में आभा आईडी बनवाने और पोषण ट्रैकर पर लाभार्थी पंजीयन बढ़ाने के निर्देश दिए | कमर उल जमान चौधरी जिला कलेक्टर भरतपुर से प्राप्त निर्देशों की पालना में आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम वैर में आंगनबाडी केंद्रों पर SAM & MAM बच्चों का प्रबंधन, वृद्धि निगरानी, FRS से THR वितरण आदि कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए | बैठक में सिकरामा राम चोयल उपनिदेशक ICDS महिला एवं बाल विकास विभाग भरतपुर, नीरज शर्मा CDPO वैर, मनोरमा सुपरवाइजर, शारदा सुपरवाइजर, वैर प्रथम, वैर द्वितीय और धरसौनी सेक्टर की 60 से अधिक आंगनबाडी कार्यकर्त्ता उपस्थित रही |


