ब्राह्मण समाज ने जरूरतमंदों को वितरण किए कम्बल
भरतपुर (विष्णु मित्तल) भीषण सर्दी को देखते हुए आज भरतपुर ब्राह्मण समाज राजस्थान की ओर से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष हरीश पाठक के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरीश पाठक ने कहा कि समाज का दायित्व है कि वह जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आए। सर्दी के इस कठिन समय में गरीब वर्ग को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह कंबल वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि भरतपुर ब्राह्मण समाज आगे भी इसी प्रकार के सेवा कार्य निरंतर करता रहेगा।
कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के सम्मानित सदस्यों जगदीश प्रसाद, कमला देवी, विष्णु पंडा, दीपक शर्मा, रवि शर्मा, मनोज लवानिया, सहकार नेता रामगोपाल शर्मा, सुशील पाराशर, विष्णु शर्मा, गजेंद्र शर्मा, देवेश शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहयोग किया। कंबल पाकर जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।