बसन्त पंचमी का अवकाश निरस्त, गणेश चतुर्थी को सार्वजनिक अवकाश किया घोषित
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कमर चौधरी ने आदेश जारी कर कलैण्डर वर्ष 2026 में जिले के सम्पूर्ण क्षेत्र में 23 जनवरी 2026 बसन्त पंचमी के स्थानीय अवकाश को निरस्त कर 14 सितम्बर 2026 को गणेश चतुर्थी के अवसर पर स्थानीय सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।