जिले की चिट्ठी का 21 जनवरी को होगा प्रसारण
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) आकाशवाणी के जयपुर-अजमेर केंद्र से भरतपुर जिले की चिट्ठी का प्रसारण 21 जनवरी बुधवार को सांय 6 बजकर 40 मिनट पर रेडियो पर होगा।
आकाशवाणी के जिला प्रभारी शिवकुमार वशिष्ठ द्वारा तैयार की गई जिले की चिट्ठी में राज्य सरकार के सफल दो साल के कार्यकाल पर आयोजित किये गए जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित कार्यक्रमों, केंद्र व प्रदेश के मंत्रियों, सचिवों के दौरे के दौरान आयोजित हुई गतिविधियों और बैठकों के साथ ही जिले के विकास को लेकर बनाई गई योजनाओं को शामिल किया गया है। चिट्ठी में आमंजन के हितार्थ सरकार की योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने में जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे कार्यों के साथ ही जिले में आयोजित हुए त्योहारों, धार्मिक आयोजन, रैलियों को शामिल किया गया है।

