सरकारी स्कूलों में गूंजी 'श्रीकृष्ण भोग' की मिठास: गोविंदगढ़ ब्लॉक के विद्यार्थियों को मिला ग्रामीणों का स्नेहपूर्ण भोज

Jan 23, 2026 - 14:24
Jan 23, 2026 - 14:54
 0
सरकारी स्कूलों में गूंजी 'श्रीकृष्ण भोग' की मिठास: गोविंदगढ़ ब्लॉक के विद्यार्थियों को मिला ग्रामीणों का स्नेहपूर्ण भोज

गोविन्दगढ़, (अलवर) राज्य सरकार और शिक्षा विभाग की पहल पर गोविंदगढ़ ब्लॉक के सरकारी स्कूलों में एक नई परंपरा का भव्य आगाज़ हुआ है। विद्यालय और जन-समुदाय के बीच की दूरी को कम करने के उद्देश्य से ब्लॉक के सभी सरकारी विद्यालयों में 'मेगा पीटीएम' के साथ-साथ 'श्रीकृष्ण भोग' का विशेष आयोजन किया गया।

​इन स्कूलों में हुआ आयोजन ब्लॉक के प्रमुख विद्यालयों जैसे राउमावि गोविंदगढ़, निभेड़ा, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (MGGS) रामबास, राजकीय बालिका विद्यालय गोविंदगढ़ और पीएम श्री स्कूल खेड़ामहमूद सहित क्षेत्र के सभी सरकारी स्कूलों में यह उत्सव मनाया गया।

क्या है श्रीकृष्ण भोग योजना? - गोविंदगढ़ सीबीईओ विश्वजीत ने बताया कि 'श्रीकृष्ण भोग' योजना के तहत कोई भी नागरिक, संस्था या अभिभावक अपने परिवार के खुशी के मौकों (जैसे जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ या अन्य उत्सव) पर स्वेच्छा से विद्यार्थियों को भोजन या मिठाई खिला सकते हैं। विशेष बात यह है कि जिस दिन यह भोग आयोजित होता है, उस दिन विद्यालय में सरकारी मिड-डे मील नहीं बनाया जाता।

​संवाद और सर्वांगीण विकास पर जोर सीबीईओ ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा: - ​"यह आयोजन केवल भोजन वितरण नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों की शैक्षणिक स्थिति को समझने, उनमें संस्कार भरने और समाज के साथ संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। मेगा पीटीएम के दौरान अभिभावकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा की 

​ग्रामीणों और अभिभावकों में दिखा उत्साह कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुछ अभिभावकों ने मिठाई बांटी तो कुछ ने पूरे भोजन की व्यवस्था की। ग्रामीणों का मानना है कि इस तरह के आयोजनों से स्कूलों के प्रति उनका जुड़ाव बढ़ा है और बच्चों को घर जैसा स्नेह विद्यालय में भी मिल रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................