31 हजार की आखिरी कुश्ती हरिकेश हाथरस ने रिंकू दिल्ली को हराकर जीती

Jan 23, 2026 - 14:25
 0
31 हजार की आखिरी कुश्ती हरिकेश हाथरस ने रिंकू दिल्ली को हराकर जीती

 रूपबास (लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल) : भरतपुर जिले के रुपबास कस्बे के मेला मैदान में नगरपालिका की ओर से आयोजित बसंत पशु मेला एवं प्रदर्शनी में बसंत पंचमी के अवसर पर वर्षों से आयोजित होने वाले विशाल अंतराज्यीय कुश्ती दंगल में आखिरी कुश्ती हरिकेश हाथरस ने रिंकू दिल्ली को हराकर जीती। 
मेला मैदान में कुश्ती दंगल का आयोजन नगरपालिका प्रशासक व उपखंड अधिकारी विष्णु बंसल व तहसीलदार अमित शर्मा के मुख्य आतिथ्य व वृताधिकारी नीरज भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष चन्द्रमोहन शर्मा, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी योगेश पिप्पल आदि मौजूद थे। कुश्ती दंगल का शुभारंभ 101 रुपए की कुश्ती से शुरू हुआ। जो आखिरी कुश्ती के रूप में 31 हजार तक पहुंच गई। 
दंगल में 21 सौ की कुश्ती गुरु, केके, सनी, अगला, धर्म सिंह ने 31 सौ की कुश्ती सचिन, राहुल, देवीसिंह, राजेश ने,51 सौ की कुश्ती जगदीश, अमरसिंह, पवन, गोविंदा, हेमंत गहनौली ने 11 हजार की कुश्ती सौरभ, आदित्य, अतुल ने व 21 हजार की कुश्ती कलुआ पहलवान रूपवास ने जीती। वहीं कमेटी की ओर से आखिरी दो कुश्तियां 31-31 हजार की रखी गई। जो सुमित दिल्ली व कुशल भरतपुर के मध्य बराबर पर रही। वहीं आखिरी दूसरी कुश्ती हरिकेश हाथरस व रिंकू दिल्ली के बीच हुई। जिसमें हरिकेश हाथरस ने रिंकू दिल्ली को हराकर जीत ली। कुश्ती दंगल में कुश्ती के लिए आए ज्यादातर पहलवान निराश होकर लौटे। जिसका मुख्य कारण किसी भी वर्तमान व पूर्व विधायकों में से किसी का नहीं पहुंचना। इतना ही नहीं जनप्रतिनिधि भी नहीं पहुंचे। 
एक वर्ष पूर्व इसी कुश्ती दंगल में आखिरी कुश्ती एक लाख रुपए से ऊपर की करवाई गई थी। जिसकी वजह से कई राज्यों से पहलवान रूपवास के दंगल में पहुंचे। लेकिन मात्र 31 हजार की आखिरी कुश्ती होने के कारण पहलवानों को दिल मसोस कर बिना लडे ही वापस जाना पड़ा। 
कुश्ती में निर्णायकों की भूमिका महावीर पहलवान, जगदीश पहलवान व दिगंबर पहलवान ने निभाई। इस अवसर पर पवन पहलवान, मक्खन पहलवान, प्रवीण अंधाना, कौशू पहलवान, धीरज शुक्ला बिहारी पहलवान, राजू पहलवान, रंजीत रघुवंशी, विशाल कौशल, रवि वैद, अजीत चौधरी, धर्मवीर सिंह, अमरनाथ रघुवंशी आदि मौजूद थे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रूपवास थानाधिकारी विनोद मीणा, रूदावल थानाधिकारी नरेश शर्मा, गहनौली थानाधिकारी कृष्णवीर सिंह, सर्किल का जाप्ता व क्यू आर टी मौजूद रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................