मनरेगा बचाओ संग्राम की चार मांग: समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद शर्मा
अलवर(रितीक शर्मा ) थानागाजी विधानसभा के थानागाजी ब्लॉक में स्थित सुरजनपुर पंचायत में चल रहे मनरेगा में थानागाजी ब्लॉक अध्यक्ष बनवारी लाल शर्मा के सानिध्य में मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि मनरेगा मजदूरों से मिलकर वर्तमान सरकार के द्वारा किए गए बदलाव के बारे में अवगत कराया।
मनरेगा बचाओ संग्राम की चार मांग
● काम की गारंटी, मज़दूरी की गारंटी, जवाबदेही की गारंटी
● मनरेगा में किए गए बदलावों की तत्काल वापसी
● काम के संवैधानिक अधिकार की पूर्ण बहाली
● न्यनूतम वेतन 400 रुपए
राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि मनरेगा देश के मजदूर किसान गरीब तबके का अधिकार है। कांग्रेस का प्रत्येक सिपाही कमजोर वर्ग के स्वाभिमान और रोजगार के हक के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , जननायक राहुल गांधी के नेतृत्व में देश की जनता की आवाज उठाने के लिए संकल्पित है। मनेरगा का हक लेकर रहेंगे। इसी दौरान साथ में मुरलीधर पांडे विनोद पंचोली धर्मवीर वर्मा और मनरेगा मजदूर साथ रहे।