माधव बस्ती में हिंदू सम्मेलन का कलश यात्रा के साथ समापन संपन्न , शोभायात्रा जगह- जगह हुआ भव्य स्वागत

Jan 25, 2026 - 14:38
 0
माधव बस्ती में हिंदू सम्मेलन का कलश यात्रा के साथ समापन संपन्न , शोभायात्रा जगह- जगह हुआ भव्य स्वागत

अंता (शफीक मंसूरी) माधव बस्ती अन्ता नगर में रविवार को  विशाल हिंदू सम्मेलन व कलश यात्रा का आयोजन किया गया । इस उपलक्ष्य पर संकट मोचन हनुमान मंदिर स्टेशन रोड से भव्य कलश यात्रा की शुरुआत लगभग 12 बजे से हुई इस दौरान सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति भाग लिया सोभा यात्रा श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर रेलवे स्टेशन अंता से होते हुए ।
 आदर्श विद्या मंदिर बालिका माध्यमिक विद्यालय मे पहुंची इस दौरान जगह जगह पर पुष्प वर्षा से सोभा यात्रा का स्वागत किया गया
सोभा यात्रा के दौरान झांकिया भी आकर्षण का केंद्र रही । शोभा यात्रा स्टेशन क्षेत्र, नयापुरा कवासपुरा, कंचनपुरी, गणेश नगर, रेलवे कॉलोनी इत्यादि क्षेत्र की महिलाओ ने मंगल कलश लेने मे भाग लिया। विशाल हिन्दू सम्मेलन के समापन के दौरान समिति अध्यक्ष सत्यनारायण मालव, वीरेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, संत नारायण दास, निशा शर्मा मंच पर आसीन रहे। हिंदू सम्मेलन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को भव्य व सफल बनाने में अहम योगदान दिया ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................