जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने फहराया ध्वज

Jan 27, 2026 - 07:02
 0
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने फहराया ध्वज

सिरोही (रमेश सुथार)  77 वें गणतंत्र दिवस 2026 के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को अरविन्द पवेलियन में हर्ष, उमंग और उत्साह के साथ किया गया। जिला स्तरीय समारोह में प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने ध्वज फहराकर परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री देवासी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं सुशासन के संकल्प को साकार करते हुए राज्य के लोक प्रिय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
सरकार ने प्रत्येक वर्ग और क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए विकासात्मक कार्य करवाएं है। राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के हर वर्ग को सशक्त और स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा जिले के  लिए की गई बजट घोषणाओं और विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी साथ ही सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए देश के वीर शहीदों को श्रद्धा के साथ नमन किया।
अतिरिक्त जिला कलक्टर डाॅ. राजेश गोयल ने महामहिम राज्यपाल के संदेश का पठन किया। अतिथियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालो को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सामुहिक परेड प्रदर्शन में सीनियर डिविजन एनसीसी राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय प्रथम, अजित विद्या मंदिर (छात्रा) द्वितीय तथा सीनियर डिविजन एनसीसी महिला राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय तृतीय रहे।
सामुहिक व्यायाम प्रदर्शन में आदर्श विद्या मंदिर प्रथम, सेंट पाॅल स्कूल द्वितीय तथा रा.उ.मा.वि.नवीन भवन तृतीय स्थान पर रहे। झाकियों में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की झाकी प्रथम, महिला अधिकारिता विभाग की झाकी द्वितीय तथा जिला परिवहन विभाग की झाकी तृतीय स्थान पर रही।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजनान्तर्गत 17 स्कूटियांे का वितरण किया गया।    
कार्यक्रम में सांसद लुम्बाराम चैधरी, जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित, जिला कलक्टर अल्पा  चैधरी, जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ. प्यारेलाल शिवरान, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल, प्रधान हंसमुख कुमार, गणपतसिंह, विरेन्द्र सिंह चैहान, ताराराम माली, गोविन्द माली, गोपाल माली, महेन्द्र माली, जिला परिषद/नगर परिषद सदस्य गण समेत अन्य जन प्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। समारोह में मंच संचालन राजेश बारबर, राकेश पुरोहित व प्रतिभा आर्य द्वारा किया गया।
वंदे मातरम् का गायन किया साथ ही वंदे मातरम् की प्रदर्शनी भी लगाई गई
कार्यक्रम में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होेने पर उपस्थित सभी ने ’’स्वतंत्रता का मंत्र-वन्देमातरम“ “समृद्धि का मंत्र-आत्म निर्भर भारत“ के भाव के साथ वंदे मातरम् का गायन किया गया वही वंदे मातरम् की प्रदर्शन भी लगाई गई जिसका सभी ने पूर्ण उत्साह से अवलोकन किया एवं वंदे मातरम् से जुडे ऐतिहासिक तथ्यों की जानकारी ली।
कार्यक्रम से पूर्व राज्य मंत्री देवासी, सांसद लुम्बाराम चैधरी, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, प्रधान हंसमुख कुमार, जिला कलेक्टर अल्पा चैधरी, पुलिस अधीक्षक डाॅ. प्यारेलाल शिवरान सहित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं राष्ट्र के लिए उनके योगदान को याद किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है