द बोहराज ग्लोबल स्कूल महुआमें धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
महुवा (अवधेश अवस्मथी) महुवा उपखंड मुख्यालय के रामगढ़ रोड स्थित द बोहराज ग्लोबल सीनियर सेकेंडरीस्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय केविद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि महुवा की मती प्रेम देवी बोहरा पूर्व सरपंच चेयरमैन नेट झंडा रोड के साथ के साथ हुई। संपूर्ण कार्यक्रम का कुशल संचालन अध्यापिका कविता थापा द्वारा किया गया, जिन्होंने अपनी प्रभावशाली एंकरिंग से पूरे कार्यक्रम में समां बांधे रखा।
विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा राजकीय टीकाराम पालीवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय के स्टेडियम में आयोजित उपखंड स्तरीय कार्यक्रम में अपनी शानदार प्रस्तुतियाँ दी गई। साथ ही खेल में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर विद्यालय केचयनित विद्यार्थियों में राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाले खिलाड़ी जिनमें कृतिका मीणा(कप्तान), दिपिका मीणा, मधु सैनी, अर्पिता, मानसी मीणा, दिपिका मीणा और राज्य स्तर में भाग लेने वाले खिलाड़ी जिनमें मोनिका(कबड्डी), योगिता शर्मा, नैतिक मीणा, विष्णु मीणा(खो - खो), मानसी कटारा, साक्षी, हर्षिता, शिव सिंह नरूका, यशवर्धन सिंह, हिमांशु मीणा(रग्बी फुटबॉल), सुमित पांडेय, आदित्य शर्मा, लवलेश मीणा (बैडमिंटन) को मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी सुश्री मनीषा रेशम व महवा विधायकराजेंद्र मीणा द्वारा प्रशांति पत्र विश स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रातःकाल से ही विद्यालय का वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहा। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। उन्होंने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को देशप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया।
इसके साथ ही राजस्थानी संस्कृति से जुड़े गीतों पर नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीतों का गायन भी किया गया, जिसने सभी में राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक प्रबल कर दिया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण खेल मैदान में विद्यार्थियों, अध्यापकों, अध्यापिकाओं एवं अभिभावकों द्वारा मिलकर निर्मित विशाल अशोक चक्र रहा, जिसे प्रस्तुत कर सभी ने देश के प्रति अपनी एकता और समर्पण का संदेश दिया।
समारोह के अंत में अध्यापिकाओं के बीच आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में अध्यापिका ज्योति ने प्रथम, अध्यापिका गुलशन ने द्वितीय तथा अध्यापिका सीमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके पश्चात अध्यापकों के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय निदेशक श्री विनय बोहरा जी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस भव्य आयोजन में विद्यालय निदेशक विनय बोहरा , सह-निदेशक विकास बोहरा , संरक्षक गोपुत्र अवधेश अवस्थी, प्राचार्य राजेश पुनीत, उप-प्राचार्या श्रीमती श्वेता राणा नेगी व गणमान्य नागरिकों सहित, सभी विभागाध्यक्ष, अध्यापक, अध्यापिकाएँ एवं सहायक कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने सभी में देशप्रेम, एकता और अनुशासन की भावना को और अधिक प्रबल किया।


