सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति ने मन मोहा; देशभर में छाई हुई है प्रतिभाएं - मुकेश शर्मा
जयपुर (विष्णु मित्तल) श्री कृष्णा सुदर्शन ऊर्जा कम्पनी के जनरल मैनेजर एवं आर्मी के रिटायर्ड अधिकारी मुकेश शर्मा ने कहा कि देशभर में छाई हुई है प्रतिभाएं,जिन्हे तलाशा जाए,ऐसा करने को हमें सामुहिक कार्यक्रम आयोजन करने चाहिए,जैसा कि हमको मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्वाचन क्षेत्र सांगानेर स्थित श्री अरविन्द विद्या मन्दिर स्कूल में देखने को मिला,जहां स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तृति देकर सभी का मन मोह लिया और अनेक प्रतिभाए सम्मानित हुई। उन्होने कहा कि भारत का रहन-सहन,भाषा,पहनावा भले ही अनेक हों और धर्म भी पृथक हो,लेकिन प्रत्येक भारतीय नागरिक की भावना भारत देश के प्रति है,जो हमेशा देशभक्ति और समाज सेवा के भाव रखते है,तभी भारतीय संस्कृति विश्वभर में पहचान कायम किए हुए है,विदेशी नागरिक भारतीय संस्कृति की झलक और भारत का भ्रमण करने को तरसते है।
श्री अरविन्द विद्या मन्दिर स्कूल में हुए कार्यक्रम में श्री कृष्णा सुदर्शन ऊर्जा कम्पनी के जनरल मैनेजर एवं आर्मी के रिटायर्ड अधिकारी मुकेश शर्मा मुख्य अतिथि थे,जिन्होने छात्र-छात्रा,अभिभावक एवं गुरूजन आदि को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमको हमेशा देशभक्ति,समाजसेवा और विकास आदि के प्रति जागरूक रहना चाहिए और देशभर में छुपी प्रतिभाओं को तलाशने के लिए सामुहिक कार्यक्रम करे और आमजन को जागरूक करे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते श्री अरविन्द विद्या मन्दिर स्कूल के निदेशक लाजपत राय कुमावत ने कहा कि हमारा उद्देश्य धन प्राप्ति का नही है,हमारा मुख्य उद्देश्य है,बच्चों को सामाजिक व संस्कारवान शिक्षा और ज्ञान देना है। उन्होने कहा कि शहरी व ग्रामीण अंचल में छुपी प्रतिभाओं को तलाशा जाने के लिए सामुहिक कार्यक्रम किए जाते है,जिसमें प्रतिभाए उभर कर आती है,उन्हे देश व विश्व स्तरत क पहंुचाया जाता है। उन्होने कहा कि श्री अरविन्द विद्या मन्दिर स्कूल के अनेक बच्चों को सरकारी व गैर सरकारी क्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति कर राजस्थान की पहचान कायम किए हुए है। स्कूल की प्राचार्य श्रीमती उमा कुमावत ने बताया कि कार्यक्रम में स्कूल की प्रतिभाए सम्मानित की गई और बच्चों ने देशभक्ति,सामाजिक व धार्मिक पर आधारित प्रस्तुतियां दी।