पुलिस ने 13 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार:14 मोबाइल फोन और 8 फर्जी सिम कार्ड बरामद, जंगलों से करते थे ठगी

Jan 27, 2026 - 11:22
 0
पुलिस ने 13 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार:14 मोबाइल फोन और 8 फर्जी सिम कार्ड बरामद, जंगलों से करते थे ठगी

डीग एसपी ओमप्रकाश मीणा के निर्देशन में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पहाड़ी नगर, सीकरी, कैथवाड़ा और खोह पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर 13 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 14 मोबाइल फोन और 8 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

पकड़े गए सभी साइबर ठग पुलिस की रडार से बचने के लिए जंगलों में बैठकर साइबर ठगी को अंजाम दे रहे थे। पुलिस को जहां भी साइबर ठगों की लोकेशन मिलती है, वहां तत्काल दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया जाता है।

इन ठगों के पास से जब्त किए गए मोबाइल फोन में विभिन्न प्रकार के सोशल मीडिया ऐप्स मिले हैं, जिनके माध्यम से वे ठगी करते थे। इन फोनों में लाखों रुपए की ठगी के तथ्य भी सामने आए हैं।

यह गैंग मुख्य रूप से सेक्स टॉर्शन के जरिए लोगों की न्यूड वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करती थी और मोटी रकम ऐंठती थी। पकड़े गए सभी ठग सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर ठगी को अंजाम देते थे।

पुलिस अब इन सभी ठगों से गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस पीसी रिमांड लेकर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इनकी गैंग में और कितने लोग शामिल हैं और अब तक ये कितने रुपए की ठगी को अंजाम दे चुके हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है