विधायक राजेंद्र मीणा ने उपखंड अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक सहित थाना अधिकारियों की सुशासन को लेकर ली मिटिंग

Apr 7, 2026 - 19:38
 0
विधायक राजेंद्र मीणा ने उपखंड अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक सहित थाना अधिकारियों की सुशासन को लेकर ली  मिटिंग

महुआ (अवधेश अवस्थी) महुवा महुवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेंद्र मीणा ने मंगलवार को  जनता दरबार, कार्यालय मनोहरपुर में मनीषा रेशम उपखण्ड अधिकारी महवा, अमित वर्मा उपखंड अधिकारी मंडावर पुलिस उपाधीक्षक मनोहर लाल मीणा एवं पुलिस थाना महवासीआई  राजेंद्र कुमार मीणा–मंडावर के सीआई प्रवीण कुमार मीणा के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की।

विधायक राजेंद्र मीणा ने महुआ विधानसभा क्षेत्र की मूलभूत जनसमस्याओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर उनके शीघ्र, प्रभावी एवं पारदर्शी समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र की प्रत्येक समस्या का समाधान मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आमजन को बेहतर सुविधाएँ और सुशासन उपलब्ध कराना हमारा संकल्प है। इसके लिए सभी प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी जनहित में जनता की समस्या सुनकर उनके शीघ्र समाधान कर आमजन को राहत पहुंचाने का कार्य करें

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................