EPS टैलेंट हंट एग्जाम बच्चों की प्रतिभा चढ़ेगी परवान; स्कॉलरशिप प्रतियोगिता वितरण समारोह हुआ संपन्न

Feb 1, 2026 - 12:57
 0
EPS टैलेंट हंट एग्जाम बच्चों की प्रतिभा चढ़ेगी परवान; स्कॉलरशिप प्रतियोगिता वितरण समारोह हुआ संपन्न

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) किरोड़ी रोड पर स्थित  एकता पब्लिक स्कूल में रविवार को स्कॉलरशिप परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया।जिसमें जयंत स्वामी  प्रथम , उत्सव सुगंध  द्वितीय और यज्ञ मीणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l  प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को विद्यालय सर्टिफिकेट, मेडल और आकर्षक इनाम दी गई।

इस परीक्षा में कक्षा 2nd से 9th तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया था।परीक्षा का उद्देश्य मेधावी एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है।विद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा कक्षों में अनुशासन और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा गया। एकता पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर डॉक्टर संतोष सिरोही ने कहा कि कठिन परिश्रम से ही सफलता कदम चूमती है l

विद्यालय निदेशक डॉक्टर संतोष सिरोही ने बताया कि इस प्रकार की परीक्षाएँ विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करती हैं,आत्मविश्वास बढ़ाती हैं तथा पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाती है l सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान एकता पब्लिक स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा l कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के समस्त शिक्षकों का सहयोग सराहनीय रहा।प्रतियोगिता समारोह में आए सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................