झड़ाया बालाजी मंदिर परिसर पर हुआ धर्म सभा का आयोजन; जून 2026 में 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ को लेकर हुई चर्चा
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) उपखंड क्षेत्र के झडाया बजरंग धाम आश्रम पर रविवार को विशाल धर्म सभा का आयोजन किया गया l धर्म सभा की अध्यक्षता झडाया बजरंग धाम आश्रम के महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री सीताराम दास जी महाराज के सानिध्य में की गई l धर्म सभा में अगले साल जून महीने में 17 जून से आयोजित होने वाले 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञको लेकर विचार विमर्श किया गया l 17 जून 2026 से आयोजित होने वाला 108 कुंडिया श्री राम महायज्ञ महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री सीताराम दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित होगा l यज्ञ प्रेमी मदनलाल भावरिया ने कहा कि 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ आध्यात्मिक पूर्णता और ब्रह्मडिय ऊर्जा का प्रतीक है l रविवार को आयोजित धर्म सभा में निम्न बिंदुओं पर विचार किया गया जिसमें प्रत्येक जोड़े की राशि 11000 रुपए जो प्रधान कुंड को छोड़कर तय की गई l सभी को बताया गया की जोड़ों की जानकारी के लिए समिति को अवगत करवाया जाए l यज्ञ में बैठने वाले सभी यजमान अपना नाम रजिस्टर में अंकित करवाए l विकास कुमार जांगिड़ एवं आशीष जांगिड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र की युवा शक्ति, धर्म प्रेमी अपने व्हाट्सएप के जरिए यज्ञ संबंधी सूचना आम जन तक पहुंचाए l धर्म सभा के दौरान संजय शास्त्री ने बताया कि पंडितों का चयन लॉटरी के माध्यम से नजदीक के पंडितों का ही किया जाए l इसके अलावा और भी कई बिंदुओं पर यज्ञ को लेकर विचार विमर्श किया गया l इस दौरान संजय शास्त्री, छगनलाल कसाना, डॉक्टर रणधीर सिंह बोराण ,वीरेंद्र कुमार राणासर ,आशीष कुमार जांगिड़, जागी राम गुर्जर, कालूराम कस्वा, मदनलाल भावरिया, विकास जांगिड़ ,हनुमान यादव सहित कई लोग मौजूद रहे l


