कठूमर में स्पेशल प्रीलिटिगेशन लोक अदालत की बैठक हुई सम्पन्न

Feb 2, 2026 - 13:46
 0
कठूमर में स्पेशल प्रीलिटिगेशन लोक अदालत की बैठक हुई सम्पन्न

कठूमर (दिनेश लेखी) तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर अध्यक्ष उदय सिंह अलोरिया अपर जिला न्यायाधीश कठूमर के अवकाशागार में सोमवार को दोपहर 1:30 बजे आगामी स्पेशल प्रीलिटिगेशन लोक अदालत की तैयारियों के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।

तालुका विधिक सेवा समिति सचिव रुचि शर्मा ने बताया कि आगामी 14 फरवरी 2026 को एसबीआई व आईडीबीआई बैंकों के ऋण प्रकरणों के लिए स्पेशल प्रीलिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। उक्त लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए बैंक अधिकारीगण को अधिक से अधिक संख्या में प्रकरण रैफर कर लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करवाने हेतु निर्देशित किया गया। इस मौके पर बैठक में अपर जिला न्यायाधीश उदय सिंह अलोरिया, एसबीआई कठूमर से शुभम शर्मा, एसबीआई खेडली से धर्मराज मण्डावत, सचिव रूचि शर्मा उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................