लूटपाट के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Feb 3, 2026 - 12:28
 0
लूटपाट के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार

अलवर (अनिल गुप्ता)  अलवर जिले के समीप मुंडावर पुलिस ने लूटपाट करने के आरोप में एक जने को गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी रामनिवास मीणा ने बताया कि हरियाणा राज्य के भिवानी निवासी रोहित पुत्र सज्जन सिंह ने मुंडावर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई  कि वह अपने दोस्त सचिन पुत्र बलजेंद्र सिंह निवासी शहजादपुर और डिक्कू उर्फ राजा पुत्र प्रमेन्द्र निवासी जसाई के साथ ब्लैक फॉर्च्यूनर गाड़ी से भिवानी से शहजादपुर आ रहा था कि जाट बहरोड़–शहजादपुर मार्ग पर एक नीले रंग की फ्रोंक्स कार जिसकी नंबर प्लेट ढकी हुईथी।उनकी गाड़ी के आगे चल रही थी। अचानक फ्रोंक्स कार ने रास्ता रोक लिया, जिसके बाद आसपास छिपे 4–5 हथियारबंद बदमाश बाहर निकल आए और फॉर्च्यूनर पर हमला कर दिया। बदमाशों ने लाठियों से ड्राइवर साइड का शीशा तोड़ने की कोशिश की।
हमले के दौरान रोहित ने गाड़ी बैक करने का प्रयास किया, जिससे फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर खेत में उतर गई। इसके बाद बदमाशों ने हथियार दिखाकर रोहित की तीन सोने की अंगूठियां, एक सोने का कड़ा, एक सोने की चेन, सचिन की सोने की चेन, तीनों के मोबाइल फोन, 50 हजार रुपए नकद और गाड़ी में रखा काला बैग जिसमें दस्तावेज और चेकबुक थी लूट ली। विरोध करने पर रोहित के साथ डंडों से मारपीट की गई। बदमाश शीशे तोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात का मास्टरमाइंड डिक्कू उर्फ राजा पुत्र प्रमेन्द्र चौधरी  निवासी जसाई, थाना मुंडावर है, जो रोहित का दोस्त है। उसने ही गाड़ी की रेकी करवाई और साजिश रचकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, वारदात में शामिल अन्य बदमाश राकेश निवासी बूढ़वाल और आशीष उर्फ आशी जाट निवासी प्राणपुरा (हरियाणा) सहित अन्य की तलाश जारी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................