एक ही परिवार को दो वार्डो में किए जाने को लेकर उपखंड अधिकारी को सोपा ज्ञापन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) मौजपुर अंतर्गत वार्ड नंबर 17 मे आने वाले धोली कोठी बास निवासी कांग्रेस नेता हारुन खान के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सोपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि इस वार्ड में सर्वे टीम द्वारा लापरवाही से एक ही परिवार के 50 वोटो को अलग-अलग कर 16 वार्ड में दर्ज किए गए हैं। हमारे परिवार को क्रम संख्या 69 से 113 तक सदस्यों को वार्ड नंबर 17 में जोड़ने के आदेश प्रसारित करें।
इस मौके पर परिवार के हारुन खान कांग्रेस नेता , छम्मू खान साकिर हुसैन, जाकिर खान, शाहिद मोहम्मद, शौकीन खान, मुबारिक खान, तस्लीम खान, अमीन खान, सोहील खान, महेंद्र सिंह मेघवाल, मौजूद रहे।

