पुरानी बजट घोषणाएं धरातल पर नही उतरी, बजट आंकड़ों का मायाजाल-पानचंद मेघवाल

Feb 12, 2026 - 02:12
 0
पुरानी बजट घोषणाएं धरातल पर नही उतरी, बजट आंकड़ों का मायाजाल-पानचंद मेघवाल

अंता बारां (शफीक मंसूरी) पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल ने राजस्थान सरकार के बजट 2026-2027 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे आंकड़ों का मायाजाल बताया है उन्होंने कहा कि पिछली बजट घोषणाओं में से आधी से अधिक घोषणाओं पर कार्य ही आरम्भनहीं हुआ, प्रदेश की भाजपा सरकार ने एक बार फिर से बजट में घोषणाओं का अम्बार लगाकर जनता को गुमराह किया है।। बजट में बारां को जनाकांक्षा के अनुरूप विकास की सौगात नहीं मिली, जिले में 4 में से तीन विधायक भाजपा के
होने के बावजूद भी बारां जिले के समुचित विकास हेतु आशा के अनुरूप निर्णय नहीं लिये गए। बजट में किसानों ओर आम आदमी के लिए कुछ खास नहीं है। बारां की जनता को इस बजट से मायूसी हाथ लगी। सरकार राइजिंग राजस्थान के तहत भारी भरकम निवेश और उद्योग लगानें की बात कहती है लेकिन अभी तक एक भी एमओयू धरातल पर नहीं उतरा। किसानों आमआदमी के लिए इस बजट में कुछ भी नही है। बढती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने बजट में कोई प्रयास नही किये है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................