हिंदू सम्मेलन की तैयारी को लेकर हुआ बैठक का आयोजन

Feb 7, 2026 - 15:42
 0
हिंदू सम्मेलन की तैयारी को लेकर हुआ बैठक का आयोजन

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन )राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर लक्ष्मणगढ़ में 8 फरवरी को होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर आज  07 फरवरी  को सायं  खण्डेलवाल धर्मशाला में सम्मेलन समिति के संयोजक नरपत सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया  गया।जिसमें समिति के सभी सदस्य बैठक में उपस्थित रहे। हिन्दू सम्मेलन  कार्यक्रम की तैयारियों का अवलोकन किया गया।  सुबह 6:00 बजे प्रभातफेरी, सुबह 11:00 बजे भव्य महिला कलश यात्रा गाजों बाजों से जो खंडेलवाल धर्मशाला से शुरू होकर कस्बे के पुराने और मुख्य मोहल्लों से होते हुए वापस कार्यक्रम स्थल किला रोड लक्ष्मणगढ़  पहुंचेगी फिर साधु संतों की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत होगी।

 विभाग प्रचारक और संतों के आशीर्वचन और पाथेय प्राप्त होगा। अंत में हनुमानचालीसा पाठ और आरती फिर अंत में प्रसाद वितरण होगा । हिंदू सम्मेलन को दिव्य और भव्य बनाने की दिशा में  बाकी कार्यों  को पूर्ण करने एवं हिंदुओं को अधिक से अधिक एकत्रित करने और व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने हेतु कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिये गये।  और आमजन से अधिक से अधिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु अपील की गई बैठक के दौरान सम्मेलन समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी गण सहित  व्यापारीगण आमजन मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है