8 फरवरी को अलवर में मुम्बई के डायरेक्टर - सिनेमेटोग्राफर राजेन्द्र शर्मा की पुस्तक का लोकार्पण
अलवर (कमलेश जैन) अलवर की प्रतिष्ठित एवं सक्रिय साहित्यिक संस्था - 'सृजक' की ओर से कालीमोरी रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे स्टेशन रोड़ , मधुवन कॉलोनी स्थित मधुवन मैरिज गार्डन के सेमीनार हॉल में दिनांक : 08 फरवरी, 2026 को दोपहर : 01:00 बजे मुंबई में सिनेमा यांत्रिकी के विषय विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत लेखक , निर्देशक व छायाकार - कवि, देहली दरवाज़ा बाहर अलवर के मूल निवासी राजेन्द्र शर्मा के तीसरे काव्य संग्रह - 'शब्द चित्र कथाएँ ' का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया है ।
सृजक संस्थान के सचिव रामचरण 'राग' ने बताया कि राजेन्द्र शर्मा के काव्य कथा संग्रह - 'शब्द चित्र कथाएँ ' के लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता सृजक संस्थान के अध्यक्ष - सरदार अमरीक सिंह 'अदब' करेंगे! समारोह में ख्यातिलब्ध वरिष्ठ समीक्षक डॉ० जीवन सिंह 'मानवी' मुख्य अतिथि के रूप में तथा वरिष्ठ समीक्षक डॉ० शंभू गुप्त, समीक्षक - कलाविद डॉ० नंद किशोर 'नीलम' व समीक्षक लोकेश तिवाड़ी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे तथा लोकार्पित पुस्तक पर अपने विचार रखेंगे । इस अवसर पर अलवर के अनेक साहित्यकार, प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे ।

