बच्चों के संबंध मंगल से नहीं मोबाइल से बिगड़ रहे हैं - संत पं.प्रभुजी नागर

Feb 8, 2026 - 13:59
 0
बच्चों के संबंध मंगल से नहीं मोबाइल से बिगड़ रहे हैं - संत पं.प्रभुजी नागर

धतुरिया में श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन नंदोत्सव से पांडाल में बरसा आनंद 

अंता (शफीक मंसूरी) अंता पंचायत समिति की ग्राम पंचायत धतूरिया में चल रही श्रीमदभागवत कथा में रविवार को गौसेवक संत पं. प्रभुजी नागर ने कहा कि मोबाइल कलियुग का टूल है। इसके कारण वर्तमान में 50 में से 2 वैवाहिक सम्बन्ध टूट रहे हैं। माता- पिता बच्चों की कुंडली मिलाकर विवाह करते हैं लेकिन इस समय संबंध मंगल से नहीं मोबाइल से बिगड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज शादी होते ही माता-पिता बेटी को नया मोबाइल दे देते हैं। मां बेटी से ससुराल में रोज क्या हो रहा है, यह पूछती है। कोई विवाद हो तो उसका वीडियो मंगवा लेती है। जबकि पहले परिवारों में ऐसा नहीं था, मिलजुल कर विवाद शांत कर देते।
उन्होंने कहा कि जब सीता को वनवास हुआ तो राजा जनक बहुत दुखी हुए। राजा दशरथ ने भी बोले कि मैं कोई हस्तक्षेप नहीं करूंगा। क्योंकि सुख - दुख माता पिता के हाथ में नहीं, विधाता के हाथ में है। विवाद में माता पिता यदि मौन हो जाए तो बेटी का घर बसता है, बिगड़ता नहीं है। 
संत नागरजी ने कहा कि कलियुग में पंच पाप आग लगाना, परस्त्री गमन, बाल हत्या, विश्वासघात और स्वर्ण चोरी मोबाइल के कारण ही हो रहे हैं। सबके लिए मोबाइल आवश्यक है लेकिन इससे वो मत करो जिससे चरित्र का पतन हो। मोबाइल से काम धंधा करो लेकिन ऑनलाइन मोबाइल गेम से सट्टे जैसा गोरखधंधा मत करो।
कुल की मर्यादा सही तार से जोड़े
उन्होंने भजन 'मेरा तार हरि से जोड़े, ऐसा कोई संत मिले सुनाते हुए कहा कि किसान से अपने खेत पर स्टार्टर के लाल, नीले, लाले तार गलत जुड़ जाए तो मोटर उल्टी घूमने लगती है। इसलिए अपने बच्चों के तार कुल की मर्यादा और संस्कारों से  जोड़कर रखे।
मृत्यभोज का खर्च गोपालन में लगा दें!
गौसेवक संत प. नागर ने कहा कि हम भागवत कथा में मृत्युभोज या नुक्ता बंद करने की अपील कर रहे है। एक मृत्यभोज पर लगभग ढाई लाख रु खर्च आ जाता है, इस राशि से 50 बुजुर्ग गायें लाकर आसपास की गौशाला में दे दें। नुक्ता में 5 क्विंटल शक्कर की रसोई करने की जगह 5 गाय को गोद लेने का संकल्प करें। यही सनातन धर्म की परम्परा बने। हम कुरीतियां मिटाएंगे तभी हमें कृष्ण मिलेंगे। रविवार को कथा में पूर्व मंत्री एवं विधायक प्रमोद जैन भाया, जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया, विधायक सी एल प्रेमी, उद्योगपति विष्णु साहू, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा, कोटा शहर जिलाध्यक्ष श्रीमती राखी गौतम एवं कथा आयोजक पटेल हरिशचंद्र नागर परिवार सहित हजारों श्रोताओं ने सामूहिक भागवत महाआरती की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................