ग्राम विकास अधिकारी की लापरवाही से छः महिने से नही बना मृत्यु प्रमाण पत्र; चार हैक्टेयर जमीन की रुकी विरासत
कठूमर (दिनेश लेखी) उपखंड क्षेत्र में एक परिवार को मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं होने से विरासत का मामला अटक गया है। इससे करीब 4 हेक्टेयर कृषि भूमि बंजर पड़ी है और परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है। पीड़ित ने ग्राम विकास अधिकारी हितेश कुमार शर्मा पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उपखंड अधिकारी को लिखित शिकायत दी है।
शिकायत कर्ता अक्षय कुमार पुत्र विनोद चौहान ने एसडीएम को दी शिकायत में बताया कि मेरी दादी भगवान देवी का निधन 25 अगस्त 2025 को हो गया था। परिजनों ने मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा करा दिए, लेकिन महीनों बाद भी प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया। आरोप है कि कई बार कार्यालय के चक्कर लगाने के बावजूद कोई ठोस जवाब नहीं मिला।
परिवार का कहना है कि प्रमाण पत्र नहीं बनने से जमीन की विरासत नहीं खुल पा रही, जिससे खेती का काम ठप पड़ा है। पीड़ित ने प्रशासन से मामले की जांच कर जिम्मेदार कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने और शीघ्र प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग की है।
हितेश कुमार शर्मा ग्राम विकास अधिकारी समूची का क्या कहना है कि- वाट्स एप पर कागज भेजे गए हैं जो भी पूरे नहीं है,ऐसे में कागजों की पूर्ति बिना मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन सकता है।