विशाल तिरंगा रैली तिरंगा झंडे के साथ भारत माता के जयकारों से गुंजा शहर

Aug 13, 2022 - 16:02
 0
विशाल तिरंगा रैली तिरंगा झंडे के साथ भारत माता के जयकारों से गुंजा शहर

महुआ (दौसा, राजस्थान) महुआ उपखंड मुख्यालय पर शुक्रवार को लायंस क्लब महवा सिटी, लियो क्लब महवा प्रेस क्लब महुआ एवं महवा विकास समितिके सयुंक्त तत्वाधान में विशाल तिरंगा रैली व शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करने  का कार्यक्रम आयोजन किया गया।
 विशाल तिरंगा रैली का शुभारंभ  महवा तहसीलदार हरकेश  मीना, लायंस क्लब अध्यक्ष लोकेश मिश्रा, लायंस क्लब  आर.सी .दीनदयाल ताम्बी, प्रेस क्लब अध्यक्ष अवधेश अवस्थी समाजसेवी अजय बोहरा ने  पुरानी तहसील से हरी झंडी दिखाकर तिरंगा लहराकर तिरंगा रैली को रवाना किया। तिरंगा रैली पुरानी तहसील से जैन मंदिर झंडा के नीचे सराफा बाजार गणेश चौक कपड़ा मार्केट सब्जी मंडी मुख्य जयपुर भरतपुर आगरा रोड  होते हुए भरतपुर रोड स्थित शहीद स्थल पर पहुंची कार्यक्रम के दौरान द बोहराज ग्लोवल सीनियर सेकेंडरी स्कूल महवा, इंडियन ऑक्सफोर्ड एकडेमी महवा एवं राज इंटरनेशनल स्कूल महवा के सैकड़ों विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टाफ  ने हाथ में तिरंगा झंडा लेकर  मुख्य बाजार होते हुए भारत माता के  जयकारे लगाते हुए  उत्साहपूर्वक तिरंगा रैली  में हिस्सा लिया। इस विशाल तिरंगा रैली पर स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ व्यापारियों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी का सम्मान किया। विशाल तिरंगा रैली में शामिल सैकड़ों छात्र छात्राओं के साथ गणमान्य नागरिकों व आमजन ने   शहीद स्मारक पर पहुंच कर देश के वीर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन कर नम आंखों से पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रगान कर तिरंगा रैली का समापन किया गया।
इस कार्यक्रम के मौके पर लायंस क्लब आर सी दीनदयाल तांबी महुआ लायंस क्लब अध्यक्ष लोकेश मिश्रा प्रेस क्लब अध्यक्ष गो पुत्र अवधेश कुमार अवस्थी लायंस क्लब के  डॉ राकेश अवस्थी,  डॉ माधव खंडेलवाल , मनीष खंडेलवाल, राम बंसल , आकाश खंडेलवाल , विकास बोहरा, धर्मेंद्र शर्मा , प्रेस क्लब से हरिसिंह नांगलोत, महवा विकास समिति से संजय लाटा, मनोज कटारिया, लियो क्लब अध्यक्ष यश गुप्ता , समाजसेवी अजय बोहरा , हर्ष अवस्थी , मानवेन्द्र शर्मा सहित सैकड़ों छात्र छात्राओं के साथ गणमान्य नागरिक मौजूद रहे थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है