प्रोजेक्ट अमृत अभियान के तहत सफाई का किया आयोजन

Feb 22, 2026 - 17:35
 0
प्रोजेक्ट अमृत अभियान के तहत सफाई का किया आयोजन

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत  झरना में जलाशय की सफाई की।स्वच्छ जल स्वच्छ मन का संदेशआत्मक रैली भी निकाली गई 
श्रृद्धालु मधु सैनी ने बताया कि निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के निर्देशानुसार पूरे भारतवर्ष में लगभग 1500 स्थानों पर निरंकारी सेवादारों द्वारा प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत जलाशयों की सफाई की गई इसी क्रम में राजगढ़ कस्बे निरंकारी सेवादारों ने झरना धाम के जलाशयों की सफाई की गई।

इसके अंतर्गत राजगढ़ शाखा के मुखी राम अवतार एवं सेवादार दयाराम के मार्गदर्शन में निरंकारी सेवादार बहनों एवं सत्संग के श्रद्धालुओं द्वारा संत निरंकारी सत्संग भवन राजगढ़ से स्वच्छ जल स्वच्छ मन पर आधारित जलाशयों की सफाई का संदेश देती हुई एक रैली निकाली गई।झरना धाम पहुंचकर सफाई अभियान का समापन होने के पश्चात सत्संग का भी आयोजन किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................