खाटूश्याम बाबा का संकीर्तन एवं फागोत्सव धूमधाम से मनाया
राजगढ़ (अलवर /अनिल गुप्ता) कस्बे के ऐतिहासिक एवं प्राचीन कुण्ड पर श्याम समिति के तत्वावधान में खाटूश्याम बाबा का भव्य संकीर्तन एवं फागोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया ।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा के अलौकिक श्रृंगार और विधिवत पूजा संकीर्तन के बाद ।भजन गायक कलाकार जगमोहन पाराशर
सहित अन्य कथाकारों “आज बिरज में होली रे रसिया…”, “रंग मत डारे रे सांवरिया…” तथा “होली खेले रे रघुवीरा…” जैसे भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ किया गया।भजनों पर श्रद्धालु तालियों की गूंज के साथ झूम उठे।
फागोत्सव के अवसर पर महिलाओं ने फूलों और गुलाल से होली खेलते हुए नृत्य किया, जिससे पूरा परिसर रंगों और भक्ति के उल्लास से सराबोर हो गया। कार्यक्रम में पुष्पा खंडेलवाल एवं हलवाई गुलाब खंडेलवाल द्वारा पूजा की।अंत में आरती कर सभी को प्रसाद वितरित किया गया।