भरतपुर में समस्याओं का होगा 'ऑन द स्पॉट' समाधान:जनसुनवाई शिविरों का आयोजन 5, 12 एवं 19 मार्च को

Mar 4, 2026 - 20:01
 0
भरतपुर में समस्याओं का होगा 'ऑन द स्पॉट' समाधान:जनसुनवाई शिविरों का आयोजन 5, 12 एवं 19 मार्च को

भरतपुर (कोश्लेंद्र दत्तात्रेय)

अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अब आमजन को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। राज्य सरकार के निर्देश पर जिले में कल, 5 मार्च से त्रि-स्तरीय जनसुनवाई शिविरों का सिलसिला शुरू होने जा रहा है।

तीन चरणों में होगा समाधान प्रशासनिक योजना के अनुसार, जनसुनवाई तीन चरणों में आयोजित की जाएगी:

  • प्रथम चरण (5 मार्च): ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीण अपनी शिकायतें रख सकेंगे।

  • द्वितीय चरण (12 मार्च): उपखण्ड स्तर पर 'अटल जनसेवा शिविर' आयोजित होंगे।

  • तृतीय चरण (19 मार्च): जिला स्तरीय जनसुनवाई कलेक्ट्रेट स्थित अटल सेवा केन्द्र पर होगी।

कलक्टर करेंगे औचक निरीक्षण सहायक निदेशक (लोकसेवाएं) भारती भारद्वाज ने बताया कि जिला कलक्टर कमर चौधरी स्वयं इन शिविरों की गंभीरता जाँचेंगे। कलक्टर 5 मार्च को बयाना की समोगर एवं कारवारी पंचायतों का दौरा करेंगे, वहीं 12 मार्च को वे वैर और भुसावर उपखण्ड में व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

अधिकारियों को कड़े निर्देश प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनसुनवाई मात्र खानापूर्ति नहीं होगी। सभी संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण करने और उसकी रिपोर्ट पेश करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। "त्वरित समाधान" को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को भी कहा गया है ताकि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी इसका लाभ मिल सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................