वैश्य महासमिति एवं वैश्य महिला समिति के तत्वावधान मे होली मिलन एवं फागोत्सव समारोह
राजगढ़(अलवर) अनिल गुप्ता
वैश्य महासमिति वैश्य महिला समिति राजगढ़ के तत्वावधान मे अग्रवाल धर्मशाला मे होली के पावन अवसर पर होली मिलन समारोह एवं फागोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
महासमिति के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने बताया कि आयोजित होली एवं फागोत्सव कार्यक्रम में वैश्य समाज के बच्चों द्वारा आपसी स्नेह, भाईचारे एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं भजनो की प्रस्तुतियां दी गई।
इस मौके पर पूर्व वैश्य महासमिति के अध्यक्ष महेश गोयल ने पूर्व मे आयोजित कार्यक्रमो के बारे मे विस्तार से बताते हुए इस प्रकार के कार्यक्रमो को समाज की एकता के लिए महत्वपूर्ण बताया। इससे पूर्व मां सरस्वती के छाया चित्र के आगे दीप प्रज्जवलित और माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
फागोत्सव कार्यक्रम के दौरान मीना खंडेलवाल, गुलाब हलवाई, पदम गुप्ता ,वैश्महासमिति के पूर्व अध्यक्ष सुभाष महावर, लोकेश रावत सहित वैश्य महासमिति वैश्य महिला समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।