एसआईआर में दावे-आपत्तियां दर्ज करने कि अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026

Jan 9, 2026 - 13:14
 0
एसआईआर में दावे-आपत्तियां दर्ज करने कि अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 15 जनवरी तक दावे-आपत्तियां सुनी जायेंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी वैध मतदाताओं के मैपिंग पारदर्शिता से पूरा करने के निर्देश दिये।         
जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने बताया कि एसआईआर में जिन मतदाताओं को नोटिस जारी कर सुनवाई का अवसर दिया गया था, वे 15 जनवरी तक संबन्धित ईआरओ के यहां आवश्यक वैध दस्तावेज प्रस्तुत कर सकेगें। उन्होंने सभी ईआरओ को मतदाता सूची में नाम जुडवाने से शेष सभी नव मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेजों के साथ फार्म नम्बर 6 भरवाने, निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना में मतदाता सूची में मतदाताओं के पुराने फोटो को अपडेट करने के निर्देश दिये है। उन्होंने बताया कि एसआईआर के दौरान दस्तावेजों के अभाव में मैपिंग से शेष रहे घुमन्तु परिवारों, अन्य राज्यों से आई विवाहित महिलाओं के आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर कार्य को शीघ्र पूरा करें। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि कोई भी वैध मतदाता एसआईआर में मैपिंग से शेष नहीं रहे राजनैतिक दलों के बीएलए के माध्यम से सहयोग लेकर पादर्शित से कार्य करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................