इन्द्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय में प्रतिभावान छात्राओं को स्कूटी वितरित
मुंडावर(देवराज मीना)
मुंडावर उपखंड स्थित इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय में प्रतिभावान छात्राओं को राजस्थान सरकार एवं कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय कालीबाई भील मेघावी स्कूटी योजना के अंतर्गत स्कूटी वितरित की गई। स्कूटी प्राप्त करने वाली छात्राओं किट्टू यादव, दरबारपुर और रितिका कुमारी, अजरका को महाविद्यालय प्रबंध समिति के द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी शिक्षाविद अभिनव शर्मा ने बताया कि भारतीय बालिकाओं में अपार क्षमता और सामर्थ्य विद्यमान है, यदि इन छात्राओं को सही समय पर सही मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए, तो ये किसी भी उच्चतम मुकाम को प्राप्त कर सकती हैं। इस अवसर पर ज्योति पहाटिया, रितु शर्मा, पायल शर्मा, अंशु मेघवाल, अनुप्रिया सांवरिया, काजल यादव, मुस्कान यादव, फाल्गुनी शर्मा, कॉलेज प्राचार्य शिक्षाविद एवं गांधीवादी विचारक डॉ. डी. आर. शर्मा, सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रेमलता शर्मा, अनीता चौधरी, नेहा चौधरी एवं नीतू चौधरी सहित अनेक विद्वानों के द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए।

