टोंक में राज-सखी मेला 16 मार्च से, फोल्डर का विमोचन:कलेक्टर बोलीं-महिलाओं की आर्थिक मजबूती की दिशा में यह बड़ी पहल

टोंक में राज-सखी मेला 16 मार्च से 22 मार्च तक होगा। बुधवार को मेले के फोल्डर का विमोचन जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने किया। राज सखी टोंक मेला 2026 जिला कलेक्ट्रेट परिसर में लगेगा। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा- यह मेला महिलाओं की आर्थिक मजबूती की दिशा में बड़ी पहल है। इसमें टोंक जिले के साथ-साथ राज्य के अन्य जिलों से स्वयं सहायता समूह हिस्सा लेंगे। मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों, जागरूकता गतिविधियों और विभिन्न विभागों की योजनाओं से संबंधित जानकारी भी आमजन को उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि लोग अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचें और महिला स्वयं सहायता समूहों का हौसला बढ़ाएं। उन्होंने कहा- ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने और महिला स्वयं सहायता समूहों के प्रोडक्ट्स को बाजार मुहैया कराने के उद्देश्य से यह मेला आयोजित किया जा रहा है। मेले का आयोजन जिला प्रशासन एवं राजीविका की ओर से किया जाएगा। इस दौरान राजीविका के डीपीएम ललित कुमार भी मौजूद रहे।

Mar 14, 2026 - 08:39
 0

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................