राजपुर बड़ा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मेंऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू
सकट (अलवर) क्षेत्र के राजपुर बड़ा गांव स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में वर्ष 2026 -27 के लिए अंग्रेजी माध्यम में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 14 मार्च से शुरू होगी।
प्रधानाचार्य प्यारेलाल जाटव ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक प्रवेश हेतु अभिभावक अपने बच्चों का विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ऑनलाइन प्रवेश करवाने की अंतिम तिथि 23 मार्च 2026 हैं। विभाग द्वारा 25 मार्च को प्रवेश प्रक्रिया की ऑनलाइन लॉटरी निकाली जाएगी उन्होंने बताया कि शिक्षण कार्य 1 अप्रैल से शुरू होगा।
- कक्षावार रिक्त सीटों का विवरण
कक्षा 1 में रिक्त 30,
कक्षा 2 में रिक्त 30,
कक्षा 3 में रिक्त 30,
कक्षा 4 में रिक्त 30,
कक्षा 5 में रिक्त 30,
कक्षा 6 में रिक्त 35,
कक्षा 7 में रिक्त 35,
कक्षा 8 में रिक्त 35,