अस्पताल में भर्ती रोगियों को केले बांट कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का जन्मदिन मनाया
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा मंडल राजगढ़ एवं नगरपालिका अध्यक्ष सतीश दुहारिया के नेतृत्व में राजगढ़ अस्पताल में मरीजों को केले वितरित कर जन्मदिन मनाया गया। महामंत्री जगदीश सैनी ने बताया की वनगरपालिका अध्यक्ष सतीश दुहारिया ने बताया कि भाजपा हमेशा सेवा और संगठन के मूल मंत्र पर कार्य करती रही है। मदन राठौड़ जैसे जमीनी और जनसेवी नेताओं का जन्मदिन सामाजिक कार्यों के माध्यम से मनाना ही हमारी परंपरा है। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत की और उन्हें जल्द स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में फल वितरण कर प्रदेश अध्यक्ष के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर एडवोकेट मुकेश जेमन, एडवोकेट भूपेंद्र शर्मा, लोकेश रावत, गौरव ,गोपाल विजय, महावीर सैन सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

