राजस्थान पुजारी महासंघ की ओर से निकाली जाएगी भव्य कलश यात्रा
खैरथल (हीरालाल भूरानी)
राजस्थान पुजारी महासंघ के अध्यक्ष आचार्य राजेंद्र पंडित की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया की आने वाली 19 मार्च 2026 को विक्रम संवत 2083 के शुभ अवसर पर एक भव्य विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा ।
इस अवसर पर पुजारी महासंघ के पदाधिकारी मोनू शर्मा, योगानंद शर्मा ,विवेक गुरु, योगेश शर्मा ,महेश चंद शर्मा एवं सभी सदस्य इस भव्य कलश यात्रा में अपनी वेशभूषा में कलश यात्रा के साथ चलेंगे जो की बैंड बाजे के साथ मथुराधीश मंदिर से प्रातः 11:00 बजे रवाना होकर राजर्षि अभय समाज के रंग मंच पर संपन्न होगी ।
इस भव्य कलश यात्रा में 251 महिलाएं कलश लेकर बैंड बाजे के साथ अपने सिर पर कलश रखकर मुंशी बाजार, त्रिपोलिया , बजाजा बाजार, होप सर्कस, घंटाघर ,पंसारी बाजार होते हुए अभय समाज रंग मंच पर पहुंचेगी । इसके उपरांत अभय समाज रंग मंच पर संतो के आशीर्वचन एवं भगवान की आरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं को प्रशाद वितरण किया जाएगा।