राजस्थान दिवस सप्ताह का आगाज बिहारी जी मंदिर से दिया स्वच्छता का संदेश

Mar 14, 2026 - 20:26
 0
राजस्थान दिवस सप्ताह का आगाज बिहारी जी मंदिर से दिया स्वच्छता का संदेश

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 14 मार्च। राजस्थान दिवस सप्ताह के अवसर पर 14 से 19 मार्च तक आयोजित होने वाली कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत शनिवार को शहर में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत लोहागढ़ फोर्ट स्थित श्री बांके बिहारी जी मंदिर किला परिसर से की गई। 
इस दौरान बांके बिहारी जी मंदिर परिसर एवं उसके परिक्रमा मार्ग में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। सफाई कार्य में नगर निगम की टीम तथा स्थानीय लोगों ने भाग लेकर परिसर को स्वच्छ बनाने में सहयोग किया। अभियान के तहत मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र से कचरा एकत्रित कर उसका उचित निस्तारण किया गया। नगर निगम सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि स्वच्छता अभियान के दौरान लगभग तीन ट्रॉली कचरा एकत्रित कर परिसर से हटाया गया। उन्होंने बताया कि राजस्थान दिवस सप्ताह के तहत शहर में आगामी छह दिनों तक विभिन्न स्वच्छता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 
थीम आधारित होगा स्वच्छता अभियान 
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 15 मार्च को सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के लिए जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी। साथ ही प्लास्टिक उत्पादों के दुष्प्रभावों के बारे में आमजन को जानकारी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त प्लास्टिक कचरे से ‘बेस्ट टू आर्ट’ प्रतियोगिता, 16 को थीम क्लीन टॉयलेट के तहत शहर में सार्वजनिक, सामुदायिक एवं पिंक टॉयलेट की सफाई एवं 17 मार्च को ठोस कचरा प्रबंधन थीम पर धार्मिक, सामुदायिक एवं पर्यटक स्थलों की साफ-सफाई, होटल एवं दुकानों को कचरा पात्र रखने के लिए प्रेरित करने तथा 18 को यूज्ड वाटर मेनेजमेंट के तहत प्रातः 8 बजे मंशा देवी मंदिर चौपाटी से श्रमदान का शुभारम्भ किया जायेगा। इसके बाद नवग्रह कुण्ड , बृजबिहारी कुण्ड सेवर, सुजान गंगा नहर सहित जलाशयों पर श्रमदान किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 19 मार्च को स्वच्छता की भागीदारी थीम पर स्कूल के छात्रों को स्वच्छता के संदर्भ में जागरूक करना, स्वयं सहायता समूह के सहयोग से जागरूकता रैली एवं सैनेट्री वेडिंग मशीन संबंधी जानकारी प्रदान की जायेगी। 
इसी क्रम में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत 15 मार्च रविवार को प्रातः 6.30 बजे विकसित राजस्थान रन का आयोजन किया जाएगा। यह रन बिजली घर से प्रारंभ होकर किशोरी महल प्लाजा तक आयोजित की जाएगी, जिसमें आमजन, युवा एवं विभिन्न संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................