महात्मा गांधी स्कूल रामबास में NSS शिविर; छात्रों को सड़क और साइबर सुरक्षा की दी गई जानकारी, एक्सपर्ट बोले- छोटी सी लापरवाही से भी हो सकते है बड़े हादसे

Mar 18, 2026 - 17:54
Mar 18, 2026 - 18:26
 0
महात्मा गांधी स्कूल रामबास में NSS शिविर; छात्रों को सड़क और साइबर सुरक्षा की दी गई जानकारी, एक्सपर्ट बोले- छोटी सी लापरवाही से भी हो सकते है बड़े हादसे

अलवर जिले के गोविंदगढ़-रामबास नगरपालिका स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय शिविर का पांचवां दिन 'सड़क सुरक्षा और साइबर सुरक्षा जागरूकता' थीम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और राष्ट्रीय गीत से हुई।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य नवीन पाण्डेय मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को सड़क सुरक्षा और साइबर अपराध के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

पाण्डेय ने सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले ब्लैकमेल, ऑनलाइन ठगी और डिजिटल अरेस्ट जैसे अपराधों से बचने के तरीके बताए। उन्होंने छात्रों को इन खतरों के प्रति सचेत रहने की सलाह दी।

इसके साथ ही, उन्होंने हेलमेट के उपयोग, यातायात बत्ती प्रणाली और लेन नियमों सहित सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों पर भी प्रकाश डाला। छात्रों को सुरक्षित ड्राइविंग और पैदल चलने के महत्व को समझाया गया।राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी सुनील कुमार ने शिविर के पांचवें दिन का संचालन किया और अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने छात्रों को इन महत्वपूर्ण जानकारियों को अपने जीवन में अपनाने की सीख दी।जानकारी सत्र के बाद, सभी स्वयंसेवकों को चाय और नाश्ता कराया गया। स्वयंसेवकों ने गोविंदगढ़-जालूकी रोड स्थित श्री नामदेव कलाधारी आश्रम (मंदिर) रामबास परिसर में श्रमदान कर सामूहिक टीम भावना का परिचय दिया। शिविर का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान स्वयंसेवकों सहित मोतीलाल मीना, जेनिफर, कल्पना शर्मा, राजकुमार, मीनेश कुमारी और विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................