राजकीय महाविद्यालय मालाखेडा में स्नातक तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश नवीनीकरण शुल्क जमा की अंतिम तिथि 22 सितम्बर
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) जिले के राजकीय महाविद्यालय मालाखेडा में स्नातक पार्ट द्वितीय (तृतीय सेमेस्टर) के लिए अस्थायी प्रवेश नवीनीकरण एवं शुल्क जमा की अंतिम तिथि 22 सितम्बर 2025 है | इसके लिए महाविद्यालय में अध्ययनरत स्नातक पार्ट प्रथम (द्वितीय सेमेस्टर) के नियमित विद्यार्थी दिनांक 07 सितम्बर से ई मित्र के माध्यम से अपना शुल्क जमा करवा कर अगली कक्षा हेतु अस्थायी प्रवेश नवीनीकरण करवा सकेंगे | नवीनीकरण हेतु प्रवेश शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि 22 सितम्बर है |