रामगढ़ में ईद-उल-फितर का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाते हुए हजारों लोगों ने एक साथ नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी

Mar 21, 2026 - 18:58
 0
रामगढ़ में ईद-उल-फितर का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाते हुए हजारों लोगों ने एक साथ नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी

अलवर जिले के रामगढ़ कस्बे की ईदगाह पर ईद-उल-फितर का पर्व शनिवार को हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया।स्थानीय ईदगाह में हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित हुए और सामूहिक नमाज अदा कर देश-प्रदेश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।
मौलाना मोहम्मद इलियास ने बताया कि रामगढ़ क्षेत्र के करीब 40 गांवों सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग ईदगाह पहुंचे। ईदगाह पर समाजसेवी अनिल कुमार जैन व समाजसेवी बलिराम सैनी की तरफ से मीठे पानी की प्याऊ लगाई गई. इस मौके पर कांग्रेस नेता आर्यन जुबेर खान  ने अपने संबोधन ईद में गणगौर की बधाई दी और कहा कि ईमानदारी,ने की और मेहनत की कमाई से जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ईद का पर्व आपसी भाईचारे,प्रेम और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का प्रतीक है।
इसके बाद मौलवी मुखती शाहिद द्वारा ईद की विशेष नमाज अदा कराई गई, जिसमें क्षेत्र सहित पूरे देश में शांति,सद्भाव और तरक्की की दुआ की गई।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और खुशियां साझा की। इस अवसर पर कांग्रेस नेता आर्यन  जुबेर खान. नसरू खान. बबली पंडित. बलिराम सैनी. अनिल जैन. अमित भारद्वाज. जयराम मीणा. दया किशन सैनी. उदल खान मांगेराम मास्टर.रामू मेघवाल. शौकत खान. डॉक्टर सहाबुद्दीन. बंटी छैला. आरिफ खान. भुवनेश साहू. अब्दुल अजाज. तैयब हुसैन.आदि हजारों लोग मौजूद रहे.
कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रामगढ़ थाना प्रभारी अजीत बड़सरा  पुलिस जाप्ते के साथ मौजूद रहे, जिससे पूरे आयोजन में शांति और सुव्यवस्था बनी रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................