झड़ाया बालाजी मंदिर में रामनवमी पर विशाल मेले का आयोजन, मेले की तैयारियों को लेकर पोस्टर का हुआ विमोचन

Mar 21, 2026 - 19:42
 0
झड़ाया बालाजी मंदिर में रामनवमी पर विशाल मेले का आयोजन, मेले की तैयारियों को लेकर पोस्टर का हुआ विमोचन

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) उपखंड क्षेत्र के झडाया बालाजी मंदिर धाम पर रामनवमी पर आयोजित होने वाले विशाल मेले को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है l मेला कमेटी के व्यवस्थापक विकास जांगिड़ एवं आशीष जांगिड़ से मिली जानकारी के अनुसार 26 मार्च को रात्रि में मंदिर परिसर पर विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा l भजन संध्या के दौरान सुप्रसिद्ध भजन गायक्कारों द्वारा भजनों की रसगंगा का प्रभावित की जाएगी l समाजसेवी मदनलाल भावरिया एवं हनुमान प्रसाद यादव के अनुसार 27 मार्च को रामनवमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा l

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कलाकार  प्रस्तुतियां देंगे l भावरिया के अनुसार रामनवमी के अवसर पर ही प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी झडाया बालाजी मंदिर पर आयोजित होने वाले मेले के दौरान महिला एवं पुरुष पहलवानों द्वारा कुश्ती दंगल में दावा पेच दिखाए जाएंगे l मेले की तैयारी को लेकर शनिवार को झडाया बालाजी मंदिर परिसर में मंदिर के महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री सीताराम दास जी महाराज के सानिध्य में पोस्टर का विमोचन भी किया गया l मेले की तैयारीयों को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है l इस दौरान हनुमान प्रसाद यादव, महेंद्र सिंह तेतरवाल, सेवानिवृत्ति पीटीआई भगवान सहाय यादव, डॉ रामावतार गजराज सहित कई लोग मौजूद रहे l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................