ब्रह्माकुमारीज मे रक्षाबंधन पर्व समारोह आयोजित: दायित्व बोध एवं निर्वहन का पर्व है रक्षाबंधन - बीके रतन दीदी

Aug 4, 2025 - 12:52
 0
ब्रह्माकुमारीज मे रक्षाबंधन पर्व समारोह आयोजित: दायित्व बोध एवं निर्वहन का पर्व है रक्षाबंधन - बीके रतन दीदी

 उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
कस्बे के घूमचक्कर के समीप परमार्थ निकेतन प्रांगण में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की पाठशाला उदयपुरवाटी के द्वारा राजयोगिनी ब्रह्मचारिणी ब्रह्माकुमारी रतन दीदी के मुख्य  आतिथ्य  में रक्षाबंधन स्नेह मिलन समारोह का आयोजन हुआ । जिसके विशिष्ट अतिथि सर्वोदय कार्यकर्ता बद्री प्रसाद तंवर एवं अति विशिष्ट अतिथि भूतपूर्व जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी नारायण बडीवाल थे । समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी एडवोकेट मोतीलाल सैनी ने की । ब्रह्माकुमारीज के इस रक्षाबंधन समारोह को संबोधित करते हुए रतन दीदी ने कहा कि राखी भाई-बहन के पवित्र स्नेह की प्रतीक तो है ही साथ ही यह रक्षा सूत्र मानवीय दायित्वों के निर्वहन का भी मुख्य पर्व है ।

 यह आत्मा की कमजोरीयो से रक्षा करने का पर्व है जो आत्मा एवं परमात्मा के मधुर मिलन से संभव है । उन्होंने अपने उद्‌बोधन में सभी को अपने मानवीय दायित्वों को भली भांति निभाने का आह्वान किया । समारोह में अपने विचार प्रकट करते हुए सर्वोदय कार्यकर्ता बद्री प्रसाद तंवर ने रक्षाबंधन के ऐतिहासिक पौराणिक एवं वर्तमान समय में महत्व को विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्षाबंधन पर्व ही वह पर्व है जो आपसी प्रेम एवं सौहार्द भाव बढ़ाता तथा यह सामाजिक समरसता का अटूट बंधन है ।पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी नारायण बडीवाल ने भी श्री कृष्ण एवं द्रोपति का दृष्टांत सुनाते हुए रक्षाबंधन के महत्व पर विस्तार से अपनी बात कही। इस स्नेह मिलन रक्षाबंधन समारोह को कमल सिंह, समाजसेवी एडवोकेट मोतीलाल सैनी एवं रामेश्वर लाल सैनी ने भी उद्‌बोधित किया । समारोह का संचालन स्थानीय सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी सुनीता बहन ने अपनी ओजस्वी एवं प्रेरणादाई मधुर वाणी से किया तथा सभी आगंतुकों के प्रति तहदिल से आभार व्यक्त किया  । इस समारोह में सुल्तान सिंह वीरेंद्र कुमार सैनी ने भी भागीदारी की । इस कार्यक्रम में पत्रकार सज्जन कुमार सिंह 'उर्मिल', सुनील तंवर, चौथमल जांगिड़, निर्मल जांगिड़, लक्ष्मण सिंह,छोटेलाल सैनी, कंचन जांगिड़, आशा सैनी, गायत्री, सोनू, योगेश शर्मा, नीलम आदि सहित मौजूद रहे ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................