लोक शांति एवं देश की खुशहाली के लिए गायत्री महायज्ञ में दी आहुतियां

Mar 23, 2026 - 20:58
 0
लोक शांति एवं देश की खुशहाली के लिए गायत्री महायज्ञ में दी आहुतियां

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) इंद्रपुरा की ढ़ाणी बांकली में अखिल विश्व गायत्री परिवार की स्थानीय शाखा के तत्वाधान एवं ब्रह्माकुमारी सुनीता बहन तथा समाजसेवी एडवोकेट मोतीलाल सैनी के आतिथ्य में एवं गायत्री परिवार के संचालक बजरंगलाल सोनी के आचार्यत्व में तथा मूलचंद मंजू देवी सैनी के यजमानत्व में नवरात्रि के पावन काल में गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित नागरिकों ने वैश्विक सदबुद्धि की पावन भावना के साथ गायत्री महामंत्र का सामूहिक उच्चारण करते हुए लोक शांति एवं देश की खुशहाली की मनोकामना के साथ गायत्री महायज्ञ में आहुतियां दी।
स्थानीय गायत्री परिवार द्वारा आयोजित इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन में गायत्री यज्ञ के साथ प्रज्ञा प्रवचन एवं प्रज्ञा संगीत के कार्यक्रम भी हुए।उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारी सुनीता बहन ने कहा कि नवरात्रि काल आंतरिक ऊर्जा संचय करने एवं अपने आत्मिक सुधार के लिए बहुत महत्व का समय होता है इसमें हर एक को आत्मिक अवलोकन कर अपनी कमियों का सुधार करने के लिए प्रयास करना चाहिए। साथ ही इस काल में देवी अनुकंपा से संकल्प सिद्धि की भी प्राप्ति होती है। सर्वोदय कार्यकर्ता बद्रीप्रसाद तंवर ने नवरात्रि काल को तन एवं मन को डिटॉक्स (साफ) करने का सर्वोत्तम काल बताया।

समाजसेवी एडवोकेट मोतीलाल सैनी ने उपस्थित सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए इस आध्यात्मिक आयोजन को आत्म सुधार के लिए श्रेष्ठ बताया। बजरंग लाल सोनी ने यज्ञ कर्म के साथ-साथ प्रज्ञा प्रवचन एवं प्रज्ञा संगीत की प्रस्तुति दी। इस आयोजन में सीताराम सैनी, सरोज देवी, रामेश्वर लाल, लक्ष्मी देवी, शीशराम ,आशा देवी, रोहिताश्व, सुनीता देवी, गीता देवी, संतोष देवी, रुकमा देवी, पतासी देवी, संतोष देवी, मोहनी देवी, गीता देवी, अनीता, मनोज कुमार, ज्योति देवी, नानूराम, कविता, निकिता, रोनित, मोहित, झिम्मी देवी, राहुल, अभिषेक, विनोद, नित्या, ललित, मुकेश, पुलकित, नेहा, महावीर प्रसाद सैनी, रतनलाल टांक एवं गायत्री सैनी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................