किशोरपुरा के माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि की धूम, श्रद्धालुओं की उमडी भीड़
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) निकटवर्ती किशोरपुरा गांव के प्रसिद्ध श्री चामुंडा माता मंदिर पर नवरात्रि के 5 वे दिन भी भक्ति और शक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। सुबह की मंगला आरती के बाद होने वाली दिन की दोनों आरतियों में गांव ओर ढाणियों से भक्त उमड़ रहे है। दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। प.मनीष शास्त्री के द्वारा प्रतिदिन विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है। भक्तिमय माहौल से इन दिनों किशोरपुरा किसी आध्यात्मिक तीर्थ नगरी से कम नहीं है। चामुंडा माता मंदिर में 27 मार्च को भरने वाले मेले की तैयारियों को लेकर मीटिंगों का लगातार आयोजन चल रहा है।
गांव के सेवा भावी लोगों को अलग अलग जिम्मेदारियों सौंपी गई है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 27मार्च को मंदिर परिसर में पहली बार मेला भरेगा। मेले की पूर्व संध्या पर भव्य भजन संध्या आयोजित होगी जिसमे मशहूर कलाकार पन्या सेपट उर्फ दीपक मीणा, भजन गायिका मंजू गहलोत, राजस्थानी भजन गायक कलाकार गोपाल राव सहित कई कलाकार रंगा रंग प्रस्तुतियां देंगे। मेले के दिन सुबह गांव के श्री राम सागर बालाजी मंदिर से चामुंडा माता के दरबार तक विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। यज्ञ हवन की पूर्णाहूति के बाद मंदिर पर विशेष भंडारे का आयोजन रखा गया है। संत महात्माओं के सानिध्य में गांव के होनहारों का सम्मान करने का भी कार्यक्रम रखा गया है। मेले में पहुंचने के लिए श्री चामुंडा सेवा समिति के सभी सदस्य भक्त श्रद्धालुओं को आमंत्रित करने के लिए गाड़ियों से प्रचार के माध्यम से न्यौता दे रहे है।