हैडाखान में अष्टमी देवी की पूजा अर्चना, पूर्व सांसद रमा पायलट ने किए दर्शन

Mar 23, 2026 - 21:01
 0
हैडाखान में अष्टमी देवी की पूजा अर्चना, पूर्व सांसद रमा पायलट ने किए दर्शन

हलैना( विष्णु मित्तल) दिवंगत केन्द्रीय मंत्री राजेश पायलट की धर्मपत्नी व दौसा की पूर्व सांसद रमा पायलट एवं उनके रहे निजी सचिव विजय गुप्ता ने हिमालय पर्वत की पहाडियों में रानीखेत  हैडाखान मन्दिर पर अष्टमी देवी एवं हेडाखान महाराज के दर्शन कर अष्टमी देवी की पूजा-अर्चना की और विश्वशान्ति,मानव कल्याण,परिवार उत्थान की कामनाए की। हैडाखान महाराज के सेवक विजय गुप्ता ने बताया कि हैडाखान बाबा भगवान श्री शिव के अवतार थे,जिनके प्रति दुनियांभर में आस्था व विश्वास कायम है। जो लोग हैडाखान बाबा के प्रति आस्था बनाए हुए है,उनकी सभी मनोकामनाए पूर्ण होती है।

 हैडाखान बाबा के दर्शन करने को भारत के प्रत्येक राज्य सहित दुनियांभर के देशों के श्रंद्वालु दर्शन करने आते है। उन्होने बताया कि दौसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद रही श्रीमती रमा पायलट ने अरविन्द्र लाल के मार्गदर्शन में हैडाखान महाराज के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। जिनके साथ स्वर्गीय राजेश पायलट के रहे निजी सचिव एवं भरतपुर जिले के लोकप्रिय नेताजी विजय गुप्ता भी मौजूद रहे।
- आस्था के भरपूर है हैडाखान बाबा
हैडाखान बाबा के भक्त विजय गुप्ता बताते है कि उत्तराखण्ड की प्रसिद्व पहाडियों में रानीखेत पर्यटन स्थल स्थित हैडाखान बाबा मन्दिर आस्था से भरपूर है,यहां दुनियांभर से सभी धर्म के लोग दर्शन करने आते है और मनोकामनाए पूर्ण होने पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करते है। लोगों की मान्यता है कि इस मन्दिर की स्थापना कुमाऊं के विश्व विख्यात सन्त हैडाखान बाबा ने की,जो भगवान शिव के अवतारी थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................