पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों हेतु एक दिवसीय सेमिनार सह जागरूकता कार्यक्रम का 24 मार्च को होगा आयोजन

Mar 23, 2026 - 21:09
 0
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों हेतु एक दिवसीय सेमिनार सह जागरूकता कार्यक्रम का 24 मार्च को होगा आयोजन

खैरथल (हीरालाल भूरानी) एमएसएमई विकास कार्यालय, एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार, जयपुर द्वारा जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, खैरथल-तिजारा एवं भिवाड़ी के सहयोग से दिनांक 24 मार्च 2026 को प्रातः 11:00 बजे महावर धर्मशाला, गोपाल दास कॉलोनी, खैरथल में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों हेतु एक दिवसीय सेमिनार सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
 कार्यक्रम में भारत सरकार एवं राजस्थान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक द्वारा प्रतिभागियों को वित्तीय साक्षरता एवं बैंकिंग संबंधी विषयों पर जागरूक किया जाएगा।
सेमिनार के दौरान उद्यमिता विकास, वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता, विपणन (मार्केटिंग) रणनीतियाँ, उत्पाद पैकेजिंग, लेबलिंग एवं डिजाइनिंग, ऑनलाइन बिक्री (ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म) से जुड़ने की प्रक्रिया तथा क्यूआर कोड जनरेशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................