ट्रेन हादसे मे अधेड की मौत शव राजगढ मोर्चरी मे रखवाया

Mar 23, 2026 - 21:10
 0
ट्रेन हादसे मे अधेड की मौत शव राजगढ मोर्चरी मे रखवाया

राजगढ़ (अलवर/ अनिल कुमार गुप्ता)राजगढ़-बांदीकुई रेल मार्ग के मध्य गंगाबाग जगन्नाथ मंदिर के पीछे 55 वर्षीय अँधेड़ की ट्रेन हादसे में मौत हो गई।  सूचना मिलने पर राजगढ़ पुलिस व पालिकाकर्मी जुगनू तम्बोली की टीम मौके पर पहुंची। जहां घटनास्थल का जायजा ले शव को कब्जे में ले राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में पहुंचाया।

पालिकाकर्मी जुगनू तम्बोली ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की ट्रेन हादसे में 55 वर्षीय अँधेड़ की मृत्यु हो गई। जिस पर सूचना पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां मृतक के शव को कब्जे में ले राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया है। वही मृतक के जेब में मिले दस्तावेज के आधार पर गढ़ दुब्बी, बांदीकुई निवासी रामस्वरूप पुत्र भौरेलाल गुर्जर के रूप में शिनाख्त हुई है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया ट्रैन से गिरने से मौत होना बताया है। मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचना देदी है। मृतक का पोस्टमार्टम मंगलवार की सुबह होगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................