बरवाड़ा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार: पुरानी रंजिश के चलते की थी हत्या, हथियार बरामद
गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने बरवाड़ा गांव में हुई हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रेमसिंह (42) पुत्र शेरसिंह निवासी बरवाड़ा, थाना गोविंदगढ़ के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रेमसिंह ने पुरानी रंजिश के चलते सतनाम सिंह की गोली मारकर हत्या की थी।
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया अवैध देसी कट्टा और एक खाली कारतूस भी बरामद किया है। आरोपी प्रेमसिंह के खिलाफ पहले से तीन अन्य मामले दर्ज हैं। गोविंदगढ़ थाना पुलिस के मुताबिक, यह घटना 12 मार्च 2026 को हुई थी।