खेडी गांव में शिव मंदिर का हुआ शिलान्यास व भूमि पूजन
रामगढ़ (अलवर) रामगढ़ विधान सभा के ग्राम खेड़ी में शिव मंदिर का शिलान्यास हुआ जिसमें रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने मंदिर के इस शिलान्यास के आयोजन में भाग लिया। और भूमि पूजन किया। विधायक महोदय ने अपने उद्बोधन में ग्रामीणों से कहा कि इस पुण्य भूमि पर भगवान शिव का मन्दिर बनेगा जो सभी की आस्था एवं श्रद्धा का केन्द्र बनेगा
हमारी संस्कृति परम्परा और सनातन ओर सामाजिक एकता से एक दिशा प्रदान करेगा। और इस पुनित कार्य में मुझे भी शिलान्यास का मौका मिला है। इस मौके पर विधायक महोदय का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया । इस अवसर पर भाजपा नेता लाखन शर्मा पूर्व सरपंच देवेंद्र दत्त संतु कांग्रेस नेता अनिल जैन एडवोकेट दिलीप चौधरी मुकेश चौधरी बाबूलाल सैनी अंकित चौधरी हरभजन सैनी पवन अग्रवाल राकेश चौधरी आदि ग्राम वासी मौजूद थे