गोविंदगढ़ में घना कोहरा छाया, विजिबिलिटी घटी:ग्रामीण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी, हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा

Dec 14, 2025 - 10:51
 0
गोविंदगढ़ में घना कोहरा छाया, विजिबिलिटी घटी:ग्रामीण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी, हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा

गोविंदगढ़ उपखंड क्षेत्र में रविवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। पूरे इलाके में घना कोहरा छा गया, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई। इसके कारण आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ और ठंड में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

सुबह लगभग 8.30 बजे तक कोहरे के कारण सड़कों पर कुछ ही मीटर दूरी तक देख पाना मुश्किल हो रहा था। स्थानीय निवासी देवीसिंह यादव ने बताया कि कोहरा इतना घना था कि सामान्य आवाजाही में भारी बाधाएं उत्पन्न हुईं।

क्षेत्र में गोविन्दगढ़-जालूकी मार्ग सहित आसपास की ग्रामीण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही। ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल और चारपहिया वाहन चालकों को हेडलाइट और इंडिकेटर जलाकर सावधानीपूर्वक चलना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन रेंग-रेंग कर चलते दिखे, जबकि कुछ छोटे वाहन किनारे खड़े होकर कोहरा कम होने का इंतजार करते नजर आए।

घने कोहरे के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह के समय ठंडी हवाएं चलने से स्थानीय लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। हालांकि, ठंड का असर बना रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................