वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2025 के तहत विशेष ट्रेन 25 मार्च को होगी रवाना

Mar 24, 2026 - 19:13
 0
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2025 के तहत विशेष ट्रेन 25 मार्च को होगी रवाना

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2025 के अंतर्गत दुर्गापुरा (जयपुर) से तिरूपति-पद्मावती वाया सवाईमाधोपुर- सोगरिया (कोटा) की विशेष रेलगाड़ी बुधवार, 25 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे दुर्गापुरा (जयपुर) रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी।
सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग मुकेश कुमार मीना ने बताया कि इस विशेष यात्रा में दुर्गापुरा (जयपुर) रेलवे स्टेशन से जयपुर संभाग के 570 यात्री, सवाईमाधोपुर रेलवे स्टेशन से भरतपुर संभाग के 70 यात्री तथा सोगरिया (कोटा)  रेलवे स्टेशन से कोटा संभाग के 350 यात्री सम्मिलित होंगे। इस प्रकार कुल 990 तीर्थयात्री यात्रा करेंगे। 
उन्होंने बताया कि यात्रियों को निर्धारित रेलवे स्टेशनों पर समय से पहुंचने हेतु सूचित किया जा रहा है, ताकि समस्त प्रक्रियाएं समय पर पूर्ण की जा सकें। जयपुर संभाग के यात्रियों को दुर्गापुरा (जयपुर) रेलवे स्टेशन पर प्रातः 6 बजे, भरतपुर संभाग के यात्रियों को सवाईमाधोपुर रेलवे स्टेशन पर प्रातः 8 बजे एवं कोटा संभाग के यात्रियों को सोगरिया (कोटा) रेलवे स्टेशन प्रातः 10 बजे से रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।
उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान यात्रियों की देखरेख के लिए 1 ट्रेन प्रभारी, प्रत्येक कोच में 2 सरकारी कर्मचारी अनुदेशक के रूप में, चिकित्सा व्यवस्था हेतु 1 डॉक्टर एवं 2 नर्सिंग अधिकारी नियुक्त रहेंगे, जो यात्रा अवधि में यात्रियों के स्वास्थ्य एवं सुविधा का ध्यान रखेंगे। रेलयात्रा हेतु चयनित तीर्थयात्रियों को व्यक्तिगत रूप से दूरभाष एवं संदेश के माध्यम से सूचित किया जा रहा है। यात्रियों को अपने साथ ऑनलाइन भरे आवेदन-पत्र की हार्ड कॉपी, मूल जन आधार, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, आवश्यक औषधियां, दैनिक उपयोग की सामग्री तथा आवश्यकता अनुसार नकद राशि साथ लाना अनिवार्य होगा। इस तीर्थ यात्रा में यात्रियों के 7 दिवस तक आवास, भोजन एवं अन्य समस्त व्यवस्थाएं देवस्थान विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। यात्रियों के लिए यह यात्रा पूर्णतः निःशुल्क रहेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................